Career  

विदेश से नौकरी छोड़ शुरू की UPSC की तैयारी, पहले प्रयास में मिली सफलता

बिहार से अपनी स्कूली एजुकेशन पूरी करने के बाद संतोष ने पुणे से बैचलर डिग्री ली थी। उन्होंने यहां के इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल ब्रांच से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया था।

विदेश में एक अच्छे पैकेज पर नौकरी मिलना किसी के लिए भी सपने के सच साबित होने जैसा होता है, लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो सात समंदर पार की लाखों नौकरी छोड़कर वापस अपने देश लौट आते हैं, और यहां आकर यूपीएससी (UPSC) की तैयारी करते हैं। बिहार राज्य से संतोष मिश्रा अमेरिका में 50 लाख पैकेज वाली नौकरी छोड़कर अपने देश लौट आए और उन्होंने यहां आकर पहले प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की। आइए जानते हैं, उनका सफर कैसा था?

पुणे से किया इंजीनियरिंग

बिहार से अपनी स्कूली एजुकेशन (Education) पूरी करने के बाद संतोष ने पुणे से बैचलर डिग्री ली थी। उन्होंने यहां के इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल ब्रांच से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया था।

विदेश में 50 लाख पैकेज वाली मिली नौकरी

इंजीनियरिंग कंप्लीट करने के बाद संतोष का सेलेक्शन यूरोप की कंपनी में हो गया था। यहां उन्होंने करीब चार सालों तक जॉब की थी। इसके बाद उन्हें दूसरा मौका अमेरिका में मिला। उन्होंने US में करीब सात सालों तक काम किया। इस दौरान उनका पैकेज 50 लाख था, लेकिन कहीं न कहीं उनके मन में कुछ और ही पल रहा था। वे भारत लौटना चाहते थे और देश के लिए कुछ करना चाहते थे।

पहले प्रयास में यूपीएससी में मिली सफलता

संतोष मिश्रा ने देश वापस लौटकर यूपीएससी (UPSC)  सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। साल 2021 में वे पहली बार परीक्षा में शामिल हुए। ये संतोष की अटूट मेहनत और लगन का ही नतीजा था कि उन्होंने पहले प्रयास में ही देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर ली। इसके बाद उन्हें आईपीएस सेवा के लिए चुना गया।