तुलसी के फायदे हैं अनगिनत, जाने इसे प्रयोग कैसे करे।

ऐसा माना जाता है तुलसी (Tulsi) के पौधे को आंगन में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। तुलसी का पौधा वायु प्रदूषण को भी कम करता है,

हमारी संस्कृति में तुलसी के पत्तों का बहुत महत्व माना जाता है। तुलसी (Holy Basil) का पौधा वातावरण को शुद्ध करता है, क्योंकि यह ही एकमात्र ऐसा पौधा बताया गया है, जो ऑक्सीजन छोड़ता है, जो कि सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों से हमारी रक्षा करता है। इसमे कई औषधीय गुणों है। जब भी सर्दी-खांसी या जुकाम की बात आती है तो तुलसी वाली चाय व तुलसी का काढ़ा पीने की सलाह जरूर दी जाती है। साथ ही इसकी गंध से मच्छर भी भाग जाते है।

ऐसा माना जाता है तुलसी के पौधे को आंगन में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। तुलसी का पौधा वायु प्रदूषण को भी कम करता है, वहीं तुलसी में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होने के कारण इसका इस्तेमाल बेहतर सेहत बनाए रखने के लिए भी किया जाता है।

कई लोग नियमित सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। लेकिन तुलसी का सेवन करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखने की भी आवश्यकता है, क्योंकि जितने तुलसी (Holy Basil) के पत्तों के फायदे हैं, उतना ही नुकसान भी। तुलसी के सेवन में लापरवाही हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है।

जानिए कैसे करें तुलसी का प्रयोग –

आपको बता दें कि तुलसी के पत्तों में पारा पाया जाता है। यह बिलकुल सच है कि तुलसी (Holy Basil) के पत्तों में पारा यानी मर्करी पाया जाता है। अत: तुलसी के पत्तों को चबाकर नहीं खाना चाहिए। यह हमारे दांतों को कमजोर बनाता है और खराब कर देता है। तुलसी के फायदे बहुत ज्यादा हैं। तुलसी का सेवन जरूर करें। लेकिन जब तुलसी का सेवन करें तो इसके पत्ते को पानी के साथ निगल लें यानी कि इसे चबाकर न खाएं। लगातार ज्यादा मात्रा में तुलसी का सेवन न करें, वरना यह कई बीमारियों का कारण भी बन सकती है।

कई लोग तुलसी के पत्ते को दूध वाली चाय में डालते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है, क्योंकि तुलसी को कभी भी दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। यह बहुत बुरा प्रभाव डालता है, वहीं दूध पीने के एक घंटे के बाद तक तुलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।

आइए जानते हैं तुलसी के फायदों के बारे में –

  1. सर्दी-खांसी – तुलसी में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं। जिससे सर्दी-खांसी में राहत मिलती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भीबढ़ती है। जिससे संक्रमणों की चपेट में आने से बचते हैं। खराब बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है। इसलिए इसे इम्यूनिटी बूस्टर भी कहा जाता है।
  2. पाचन – मोशन सही नहीं होने से दिनचर्या पर भी असर पड़ता है। अगर आप पेट ठीक नहीं है तो रोज सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन करें। इससे आपकी पेट की पाचन क्रिया मजबूत होगी। पेट में हो रही जलन में भी आराम मिलेगा। दरअसल, तुलसी से बॉडी का पीएच लेवल मेंटेन रहता है।
  3. सांस की समस्या – ठंड के दौरान कई लोगों को सांस की समस्या होने लगती है। जिसे गंभीरता से लेना जरूरी है ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए तुलसी काफी फायदेमंद है। तुलसी में शहद, अदरक और तुलसी मिक्स करके काढ़ा बना लें। इससे सांस की समस्या में राहत मिलेगी। साथ ही सांस से आ रही बदबू भी दूर करने में आसान रहेगा।
  4. ब्लड शुगर – तुलसी में मौजूद तत्व पैंक्रियाटिक सेल की तरह काम करती है। जिससे इंसुलिन बनाता रहता है और ब्लड शुगर के स्तर को कम करती है। इसका सेवन करने से रक्त में मौजूद शुगर को ऊर्जा के लिए सही तरह से उपयोग किया जा सकता है।
  5. तनाव – अगर आपको लग रहा है तनाव आप पर भारी हो रहा है तो यह रोज सुबह तुलसी (Holy Basil) का सेवन करें। दरअसल, तुलसी में एडाप्टोजेन पाए जाते हैं जो तनाव को कम करता है, नर्वस सिस्टम को सुधारता है और खून के प्रवाह को अच्छा करता है। जिससे तनावके साथ सिरदर्द में भी राहत मिलती है।