News  

आम के पत्तों के फायदे आपको चौंका देंगे

Mango

Mango

फलों का राजा आम (Mango) हम सभी का प्रिय फल है। इसके तरह-तरह के व्यंजन हमें बड़े लुभावने लगते हैं। पर क्या आपको पता है कि इसकी पत्तियां भी बड़ी किफायती है। आमतौर पर यह पूजा में ही उपयोग होती है पर इसमें कई औषधीय गुण होते हैं और यह पोषक तत्वों से भरा होता है।

आइए जानते हैं आम (Mango) के पत्तों के फायदे –

  1. आम के पत्ते बालों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। यह बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ना रोकते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जिससे यह बालों की रक्षा करते हैं।
  2. आम की पत्तियां ब्लडप्रेशर को संयमित रखती है। इसके पत्तों को उबाल कर काढ़े के रूप में पीने से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
  3. आम के पत्तों को रातभर भिगोकर रख कर अगले दिन सुबह खाली पेट उसके पानी को पीते हैं तो इससे पेट से सम्बंधित समस्याओं का निधान होता है और पाचन क्रिया भी सुधरती है।
  4. आम (Mango) के पत्तों के पाउडर को एक चम्मच मात्रा में पानी में मिला कर रख दें, इसे रातभर रखे रहने देने के बाद सुबह पीएं। इस पानी से आपका किडनी स्टोन ठीक हो जाएगा। वह यूरिन के माध्यम से निकल जाती है। यह किडनी स्टोन की समस्या में बहुत कारगर इलाज है।
  5. आम के पत्तों का सबसे ज्यादा इलाज डायबिटीज में होता है। यह बहुत ही बढ़िया, सस्ता और कारगर इलाज है। पत्तियों में एंथोसायनीडिन टैनिन होता है जो मधुमेह में लाभकारी होता है।

Mango

आम (Mango) के पत्तों का पाउडर बना कर प्रतिदिन एक चम्मच पानी के साथ लेना चाहिए। इसी के साथ रात में पत्तों को उबाल लीजिए और रातभर रखे रहने के बाद सुबह खली पेट छानकर पीजिए। यह दोनों तरीके से आम के पत्तों का सेवन कई लाभ पहुंचाता है।

Mango