Health  

पथरी के मरीज भूलकर न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है परेशानी

किडनी (Kidney Stone) का मुख्य काम खून को साफ करना है। आसान शब्दों में कहें तो किडनी का प्रमुख काम रक्त से पानी और यूरिन उत्पादन करना है।

सेहतमंद रहने के लिए शरीर के सभी अंगों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इनमें किसी अंग में खराबी आने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। खासतौर पर हृदय, फेफड़ें, किडनी, लिवर आदि प्रमुख अंग हैं। इनका विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए सही डाइट और सही दिनचर्या का पालन अनिवार्य है। किडनी (Kidney Stone) का मुख्य काम खून को साफ करना है। आसान शब्दों में कहें तो किडनी का प्रमुख काम रक्त से पानी और सोडियम को अलग करना और यूरिन उत्पादन करना है।

हमारे लंबे समय तक गलत खानपान और कम पानी पीने से किडनी में पथरी (Kidney Stone) का निर्माण होने लगता है। इस स्थिति में व्यक्ति को कमर और पेट में दर्द होता है। ये दर्द कभी-कभी असहनीय हो जाता है। इसके लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पथरी के मरीज अनजाने में कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनका सेवन करना सही नहीं होता है। अगर आप भी पथरी के मरीज हैं, तो इन चीजों का सेवन भूलकर न करें। –

डेयरी प्रोडक्ट्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पथरी के मरीजों को डेयरी प्रोडक्ट्स का संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए। इन चीजों में कैल्शियम और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे पथरी के आकार में वृद्धि हो सकती है। अगर आप डेयरी चीजों का सेवन करते हैं, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

नॉन वेज न खाएं

पथरी के मरीजों को नॉन वेज से भी परहेज करना चाहिए। खासकर, रेड मीट का सेवन बिल्कुल न करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा किडनी स्टोन के मरीजों को नॉन वेज न खाने की सलाह देते हैं। नॉन वेज चीजों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे यूरिन में कैल्शियम बढ़ता है।

खट्टे फल न खाएं

खट्टे फल और सब्जियों का सेवन न करें। इनमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे किडनी में पथरी (Kidney Stone) का निर्माण होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ऑक्सलेट रिच फूड्स के सेवन से किडनी में कैल्शियम को बढ़ा सकता है। इसके लिए विटामिन-सी रिच फूड्स से भी परहेज करें।

प्रोसेस्ड फूड न खाएं

पथरी के मरीजों को नमक का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसके लिए प्रोसेस्ड और जंक फूड से परहेज करें। इनमें नमक की मात्रा अधिक रहती है। लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इनमें नमक का अधिक इस्तेमाल किया जाता है।