Health  

खाना खाने के तुरंत बाद ठंड लगने के ये कारण हो सकते हैं,

सर्दियों के मौसम ठंड (cold) लगना स्वाभाविक है। लेकिन कई बार हमें सर्दियों में खाना खाने के बाद अचानक ही ठंड लगने लगती है।

सर्दियों के मौसम ठंड (cold) लगना स्वाभाविक है। लेकिन कई बार हमें सर्दियों में खाना खाने के बाद अचानक ही ठंड लगने लगती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि खाना खाने के बाद कंपकंपी तक छूटने लगती है। कई बार मन में यह सवाल आता है कि आखिर सर्दियों में खाना खाने के बाद अचानक ही ठंड क्यों लगने लगती है। आइये हम आपको बताएंगे इसके कुछ प्रमुख कारणों के बारे में।

लो कैलोरी

शरीर में मौजूद कैलोरी हमारी बॉडी में एनर्जी के निर्माण और शरीर के तापमान को कंट्रोल करती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से लगातार लो कैलोरी वाले भोजन का सेवन कर रहा है, तो इससे उसके शरीर का तापमान कम हो सकता है। दरअसल, पर्याप्त मात्रा में कैलोरी का सेवन न करने से शरीर का तापमान कम हो सकता है, जिससे ठंड (cold) महसूस होने लगती है।

एनीम‍िया के कारण

अगर आप एनीमिया के शिकार हैं, तो भी आपको खाने के बाद ठंड की समस्या हो सकती है। एनीमिया होने पर अक्सर शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से खाना खाने के बाद ऐसे लोगों को ठंड का अहसास होता है।

डायब‍िटीज और थॉयरॉइड

सर्दियों में खाना खाने के बाद अक्सर डायब‍िटीज और थॉयरॉइड के मरीजों को ठंड महसूस होती है। दरअसल, जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है, तो इससे क‍िडनी और ब्‍लड सर्कुलेशन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस वजह से भी कई बार पैर या कमर के नीचे के ह‍िस्‍से में ज्‍यादा ठंड का अहसास होने लगता है। वहीं, अगर आप थायरॉइड के मरीज हैं, तो भी आपको खाने के बाद ठंड लग सकती है, क्योंकि खाना पचाने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, जिसकी वजह से बॉडी का तापमान गिर जाता है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग

अगर आप इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं, तो इससे भी शरीर में ब्लड शुगर लेवल की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में तनाव बढ़ने लगता है। शरीर में बढ़े तनाव की वजह तापमान कम हो जाता है, जिससे ठंड (cold) लगने लगती है।

ज्यादा म‍िर्च खाने पर

अगर आपने ज्यादा मिर्च या मसालेदार खाना खाया है, तो इसकी वजह से भी कई बार आपको ठंड लगने लगती है। दरअसल, मिर्च में केप्साइसिन (capsaicin ) नामक कैमिकल पाया जाता है, जिसकी वजह से मिर्च के अधिक सेवन से पसीना निकलने लगता है। इससे शरीर का तापमान गिर जाता है और ठंड लगने लगती है।